होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra News : 32 देशों के बीच तिरंगा लहराकर हिण्डालको के कर्मचारी रवि सिंह ने भारत देश के लिए जीता ब्रॉन्ज़ मेडल

रवि सिंह ने पुरुष वर्ग के अंडर 58 किलो भार में थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित 9वीं हीरोज़ ताईक्वानडो इंटरनेशनल चैम्पियनशिप 2026 (31 जुलाई और 02 अगस्त 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर भारत, उत्तर प्रदेश, सोनभद्र और रेणुकूट का मान बढ़ाया।

sonbhadra

4:13 PM, Aug 2, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: U. Gupta

Sonbhadra News : 32 देशों के बीच तिरंगा लहराकर हिण्डालको के कर्मचारी रवि सिंह ने भारत देश के लिए जीता ब्रॉन्ज़ मेडल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र उत्तर प्रदेश रेणुकूट निवासी रवि सिंह, पुत्र स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह, रवि सिंह जो हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के विभाग ब्वायलर को-जेनरेशन में कार्यरत हैं, ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। रवि सिंह ने पुरुष वर्ग के अंडर 58 किलो भार में थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित 9वीं हीरोज़ ताईक्वानडो इंटरनेशनल चैम्पियनशिप 2026 (31 जुलाई और 02 अगस्त 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर भारत, उत्तर प्रदेश, सोनभद्र और रेणुकूट का मान बढ़ाया।

Image

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनियाभर के 32 देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे रवि सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता टीम कोच हरप्रीत सिंह और राकेश कुमार एवं रंजीत सूरज वहीं हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के यूनिट प्रमुख समीर नायक, क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, एचआर हेड अजय सिन्हा तथा बॉयलर को-जनरेशन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों को देते हुए कहा आपके सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास की वजह से मैं थाईलैंड में इंटरनेशनल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज़ मेडल जीत सका।

विज्ञापन

Image

रवि की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और रेणुकूट हिण्डालको इंडस्ट्रीज के पूरे स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions