होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra news: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मेधावी छात्रों का सम्मान

(संवाददाता --संजय सिंह)चुर्क सोनभद्र

sonbhadra

6:48 PM, Apr 1, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

Sonbhadra news: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मेधावी छात्रों का सम्मान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

(संवाददाता --संजय सिंह)चुर्क सोनभद्र

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में सत्र 2025-26 के प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ब्रांच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला

। सम्मानित छात्रों में आदर्श पांडेय (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) अंजली जायसवार (माइनिंग इंजीनियरिंग)सत्यम दुबे (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) तथा आस्था पाठक (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

इस

अवसर पर निदेशक प्रो. के.एस. वर्मा व विभागाध्यक्ष डॉ. रवि प्रताप सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही सफलता हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में सहायक होते हैं

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions