Sonbhadra News : संगठित मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार.
कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा थाना एएचटी प्रभारी माधव सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा के कुशल नेतृत्व में की गई। दोनों थानों की संयुक्त टीम ने सक्रियता दिखाते हुए इस गंभीर अपराध का खुलासा किया।
sonbhadra
5:26 PM, Apr 18, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Sanjay Singh / Naresh Gupta

Photo : Sonprabhat News
सोनभद्र। जनपद में मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज एवं थाना एएचटी पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक संगठित मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस कार्रवाई और नेतृत्व
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा थाना एएचटी प्रभारी माधव सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा के कुशल नेतृत्व में की गई। दोनों थानों की संयुक्त टीम ने सक्रियता दिखाते हुए इस गंभीर अपराध का खुलासा किया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी
विज्ञापन
थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 177/2026 से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त शिव सिंह उर्फ रामलाल पुत्र चरन सिंह, निवासी वार्ड नंबर 50 कच्ची सराय, थाना निहालगंज, जनपद धवलपुर (राजस्थान), उम्र लगभग 45 वर्ष को दिनांक 18 अप्रैल 2026 को ग्राम पवर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि उसने एक नाबालिग/युवती को काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद वह उसे विभिन्न जनपदों के रास्ते आगरा और अलीगढ़ ले गया, जहां उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़िता को लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये में बेच दिया।
पीड़िता के साथ अमानवीय कृत्य
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
पूछताछ में यह भी सामने आया कि पीड़िता को अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न व्यक्तियों के पास रखा गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया गया। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई। यह मामला मानव तस्करी के संगठित और क्रूर स्वरूप को उजागर करता है।
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह अपराध एक संगठित गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया है, जिसमें अन्य सह-अभियुक्त भी शामिल हैं। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विधिक कार्यवाही
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना एएचटी प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव एवं हेड कांस्टेबल धनंजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






