होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra News : ससुराल में दामाद की हत्या: घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप

घरेलू विवाद में गई दामाद की जान, नशे का आदि था दामाद।

sonbhadra

12:33 AM, Apr 6, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Vedvyas Singh Maurya

Sonbhadra News : ससुराल में दामाद की हत्या: घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप

Demo image : Sonprabhat

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियारी (परसवनियां) गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने अपने ही दामाद की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुनिल पासवान पुत्र राजकुमार पासवान, निवासी गड़के थाना अधौरा, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनिल पासवान का अपने ससुराल पक्ष के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुनिल पासवान का व्यवहार ठीक नहीं था। वह शराब का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मारपीट व गाली-गलौज करता था। इसी कारण वह अपने मूल निवास बिहार से आकर ससुराल क्षेत्र में ही किराए के मकान में रह रहा था।
घटना के दिन भी मामले को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई थी। लेकिन पंचायत के दौरान विवाद एक बार फिर बढ़ गया और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
 पुलिस कर रही जांचपुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions