होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Sonbhadra news:हर्रा तोड़ने जंगल गए तीन बच्चे लापता, परिजनों की चिंता बढ़ी

सोनभद्र। मांची थाना क्षेत्र के महुली गांव में हर्रा तोड़ने जंगल गए तीन बच्चे लापता हो गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने जंगल में काफी तलाश की, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद एक बच्चे की मां ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बच्चों की तलाश कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी

7:18 AM, Oct 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Sonbhadra news:हर्रा तोड़ने जंगल गए तीन बच्चे लापता, परिजनों की चिंता बढ़ी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। मांची थाना क्षेत्र के महुली गांव में हर्रा तोड़ने जंगल गए तीन बच्चे लापता हो गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने जंगल में काफी तलाश की, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद एक बच्चे की मां ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बच्चों की तलाश कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।महुली गांव निवासी चंपा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे उनका छह वर्षीय बेटा आदित्य, आठ वर्षीय भतीजा राहुल पुत्र बिलेन्दर अगरिया और पड़ोस में रहने वाली सात वर्षीय सुकवरिया पुत्री बाबूराम हर्रा तोड़ने जंगल गए थे। देर रात तक तीनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।इसके बाद स्वजन और मोहल्ले के लोगों ने जंगल में बच्चों की तलाश की। काफी खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। मंगलवार को चंपा ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बच्चों को खोजने की मांग की।तीनों बच्चों का हुलिया बतायातहरीर के अनुसार, आदित्य की उम्र करीब छह वर्ष, रंग सांवला और शरीर एकहरा है। राहुल की उम्र लगभग आठ वर्ष है। उसका रंग भी सांवला और शरीर एकहरा बताया गया है। वहीं, सुकवरिया की उम्र करीब सात वर्ष, रंग गेहुंआ और शरीर एकहरा है। तीनों बच्चों की लंबाई औसत बताई गई है।पुलिस ने शुरू की जांचबच्चों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद मांची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन खबर लिखे जाने तक बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। परिजन और ग्रामीण बच्चों की तलाश में जुटे हैं।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions