Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि मृतका का मायका दुद्धी थाना क्षेत्र के रन्नू गांव में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
sonbhadra
1:43 PM, Apr 29, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Vedvyas Singh Maurya

Photo : Sonprabhat News
सोनभद्र | कोन स्थानीय थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव के टोला तुमिया में बुधवार सुबह करीब सात बजे एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कच्चे मकान के अंदर दुपट्टे से लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान करीब 30 वर्षीय आरती देवी के रूप में हुई है, जो अपने दो छोटे बच्चों—छह वर्षीय अनुष्का और तीन वर्षीय कृष्णा—के साथ घर में अकेली रहती थी। बताया गया कि उसका पति प्रदीप गिरी गुजरात में मजदूरी का कार्य करता है। घटना की सूचना उसे दे दी गई है।
यह भी पढ़ें
उधर, घटना की खबर मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मृतका का मायका दुद्धी थाना क्षेत्र के रन्नू गांव में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।






