सोनभद्र: फर्जी खनिज परमिट गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, दो फरार आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम
सोनभद्र: फर्जी खनिज परमिट गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, दो फरार आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम
8:48 PM, Jul 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। फर्जी खनिज परिवहन परमिट तैयार कर अवैध खनिज परिवहन कराने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ चल रही कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। पुलिस ने आमजन से भी उनकी गिरफ्तारी में सहयोग की अपील की है।रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर अश्वनी कुमार सिंह पुत्र मनोज कुमार पटेल निवासी ग्राम कुराकला, थाना पन्नूगंज तथा हिमांशु पांडेय पुत्र राजकुमार पांडेय निवासी प्रीत नगर, थाना चोपन की संलिप्तता प्रकाश में आई। दोनों आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने पूर्व में फर्जी खनिज परिवहन परमिट तैयार कर अवैध खनिज परिवहन कराने वाले गिरोह का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद की विवेचना में दोनों फरार आरोपियों की भूमिका भी सामने आई, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका है।मामला खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 4/21 तथा सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दर्ज है।एसपी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इन दोनों वांछित आरोपियों के संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हो तो वह निकटतम पुलिस थाने अथवा सोनभद्र पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें






