होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

IGRS शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस का प्रदेश में शानदार प्रदर्शन, हासिल किया प्रथम स्थान

माह अप्रैल-2026 की समीक्षा में सोनभद्र पुलिस ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के बाद पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है।

sonbhadra

1:52 PM, May 8, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta

IGRS शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस का प्रदेश में शानदार प्रदर्शन, हासिल किया प्रथम स्थान

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के IGRS पोर्टल पर जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल की है। माह अप्रैल-2026 की समीक्षा में सोनभद्र पुलिस ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के बाद पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन और प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते यह सफलता संभव हो सकी। शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसामान्य की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर IGRS पोर्टल की समीक्षा कर शिकायतों के निस्तारण में आने वाली कमियों को चिन्हित किया गया तथा उनमें सुधार कराया गया।

विज्ञापन

Image

शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष जोर

सोनभद्र पुलिस द्वारा शिकायतों के निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण के लिए IGRS सेल में तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार दिशा-निर्देश और प्रोत्साहन दिया गया। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनका निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया गया। पुलिस विभाग की इसी सक्रियता और जवाबदेही का परिणाम रहा कि जनपद ने प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

अधिकांश थानों ने प्राप्त किए 100 में से 100 अंक

जनपद के कुल 22 थानों में से 20 थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। इनमें चोपन, दुद्धी, करमा, बभनी, अनपरा, पिपरी, म्योरपुर, जुगैल, शाहगंज, विण्ढमगंज, शक्तिनगर, रामपुर बरकोनिया, मांची, महिला थाना, ओबरा, पन्नूगंज, घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, कोन और बीजपुर थाना शामिल रहे। वहीं रायपुर थाना ने 98 अंक तथा हाथीनाला थाना ने 99 अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशीलता का परिणाम

यह उपलब्धि सोनभद्र पुलिस की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और मजबूत शिकायत निस्तारण प्रणाली को दर्शाती है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी इसी तरह जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions