साइबर ठगी के शिकार युवक को सोनभद्र पुलिस ने लौटाए ₹11,300
साइबर ठगी के शिकार युवक को सोनभद्र पुलिस ने लौटाए ₹11,300
8:48 PM, Jul 24, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना कोन पुलिस की साइबर टीम ने एक साइबर ठगी के शिकार युवक की ₹11,300 की पूरी धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना कोन साइबर टीम ने यह कार्रवाई की।जानकारी के अनुसार, चन्दन कुमार पाण्डेय, पुत्र देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, निवासी ग्राम चेवाड़ीह, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही थाना कोन साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया और ठगी की गई धनराशि को तत्काल होल्ड करा दिया।पुलिस के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 24 जुलाई 2026 को ₹11,300 की संपूर्ण धनराशि आवेदक के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।धनराशि वापस मिलने पर चन्दन कुमार पाण्डेय ने सोनभद्र पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम के कार्यों की सराहना की।पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, थाना कोनकांस्टेबल विजय कुमारकांस्टेबल रोहित यादवसोनभद्र पुलिस की अपीलपुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी के शिकार होते हैं, तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in� पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर उनकी धनराशि वापस कराई जा सके।
यह भी पढ़ें






