सोनभद्र पुलिस का अंतर्राज्यीय नकली शराब सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार, 25 लाख की सामग्री बरामद, हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र पुलिस का अंतर्राज्यीय नकली शराब सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार, 25 लाख की सामग्री बरामद, हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार
4:33 PM, Jul 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय नकली शराब गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये मूल्य की शराब निर्माण सामग्री, 600 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट, कैरेमल, फ्लेवरिंग एसेंस, 36 हजार खाली कांच की शराब की बोतलें और एक ट्रेलर वाहन बरामद करते हुए हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में की गई।पुलिस को 5 जुलाई को सूचना मिली थी कि थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम बट्ट स्थित मामा ढाबा परिसर में खड़े ट्रेलर संख्या NL-01AA-9920 में अवैध शराब बनाने की सामग्री लदी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से पूरी कार्रवाई की रिकॉर्डिंग करते हुए ट्रेलर की तलाशी ली।तलाशी में 600 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट, 46 किलोग्राम कैरेमल, 5 लीटर फ्लेवरिंग एसेंस, यूनाइटेड स्पिरिट ब्रांड के 160 पैकिंग टेप तथा लगभग 36,000 खाली शराब की कांच की बोतलें बरामद हुईं। इसके साथ ही करीब 15 लाख रुपये कीमत का ट्रेलर भी जब्त किया गया।पूछताछ में कई अहम खुलासेगिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे पंजाब के खन्ना (लुधियाना) से शराब निर्माण सामग्री लेकर बिहार-झारखंड सीमा के हरिहरगंज जा रहे थे। वहां स्पिरिट, कैरेमल और फ्लेवरिंग एसेंस मिलाकर नकली शराब तैयार की जाती थी और नामी कंपनियों के रैपर व पैकेजिंग में भरकर बिहार में असली शराब के रूप में बेची जाती थी।आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि परिवहन के लिए प्रयुक्त बिल्टी और अन्य दस्तावेज फर्जी थे। गिरोह एक ही पंजीकरण संख्या का इस्तेमाल कई वाहनों में करता था तथा पूरे नेटवर्क का संचालन व्हाट्सएप कॉल के जरिए किया जाता था। रास्ते के खर्च और टोल टैक्स के लिए संचालक फोन-पे के माध्यम से पैसे भेजते थे।गिरफ्तार अभियुक्तहरिओम पंवार (39 वर्ष), निवासी खाचरोली, थाना शालावास, जनपद झज्जर, हरियाणा।दिनेश पंवार (32 वर्ष), निवासी खाचरोली, थाना शालावास, जनपद झज्जर, हरियाणा।पुलिस ने इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 558/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धाराओं 60, 62, 63 एवं 72 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 319, 318(4), 338, 336(3) एवं 340(2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।सोनप्रभात न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले अन्य आरोपियों की भी तलाश में जुटी है। यह कार्रवाई नकली शराब के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें






