सोनभद्र: अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, पन्नूगंज थाने का सिपाही निलंबित
सोनभद्र: अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, पन्नूगंज थाने का सिपाही निलंबित
9:03 PM, Jul 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद पुलिस में अनुशासनहीनता के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पन्नूगंज थाने पर तैनात सिपाही दीपक गिरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिपाही पर विभागीय अनुशासन का उल्लंघन करने तथा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने निलंबन की कार्रवाई की।इसके साथ ही सिपाही के विरुद्ध विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि जनपद पुलिस में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा अनुशासनहीनता, कर्तव्य के प्रति लापरवाही या विभाग की गरिमा के विपरीत आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर, पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें






