होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र – पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, जिले की प्राकृतिक सौन्दर्यता बनेगी आकर्षण का केन्द्र बिन्दू।

सोनभद्र – सोनप्रभात आशीष कुमार गुप्ता "अर्ष "

sonbhadra

1:46 PM, Jul 5, 2021

Share:

Edited by: Ashish Gupta

सोनभद्र – पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, जिले की प्राकृतिक सौन्दर्यता बनेगी आकर्षण का केन्द्र बिन्दू।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र – सोनप्रभात आशीष कुमार गुप्ता "अर्ष "

सोनभद्र जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने यानी पर्यटकों को आकर्षित करने के निमित्त जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने वाराणसी के टूर आपरेटर्स फेम के साथ समन्वय बैठक कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में की। वाराणसी के टूर आपरेटर्स फेम के भारी संख्या में सदस्य सोनभद्र जिले के फासिल्स पार्क सलखन, इंको प्वाइंट मारकुण्डी, अबाड़ी, रेणुकेश्वर मंदिर रेनुकूट का दौरा किया और पर्यटन क्षेत्रों का रुचिकर होना पाया। वाराणसी के टूर आपरेटर्स फेम के पदाधिकारीगण काफी उत्साहित रहें। [caption id="attachment_23106" align="aligncenter" width="1500"]

Image

ऊं घाटी – सोनभद्र[/caption] बैठक में अध्यक्ष टूरिज्म वेलफेयर वाराणसी राहुल मेहता ने सोनभद्र जिले के पर्यटन स्थलों, पुरातात्विक व ऐतिहासिक धरोहरों, प्राकृतिक सौन्दर्यों के बीच जल प्रपात आदि के प्रति पर्यटकों को आकर्षित करने पर बल देते हुए कहा कि सोनभद्र में पर्यटक बढ़ावा देने की असीम संभानाएं हैं। [caption id="attachment_23104" align="aligncenter" width="300"]

Image

विज्ञापन

अगोरी का किला – सोनभद्र[/caption] उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का फासिल्स पार्क सोनभद्र में जहां मौजूद हैं, वहीं सोनभद्र के इंको प्वाइंट, अबाड़ी, रेणुकेश्वर मंदिर, विजयगढ़ का किला, अगोरी का किला, डाइवर्ससिटी पार्क, हाथीनाला, शिवद्वार, बरैला मंदिर, पंचमुखी मंदिर, भित्तचित्र के साथ ही प्राकृतिक छटा से भरपूर  काफी मनोहारी पयर्टन स्थल मौजूद हैं। [caption id="attachment_23105" align="aligncenter" width="300"]

Image

सलखन फासिल्स पार्क – सोनभद्र[/caption] जिलाधिकारी ने कहा कि सोनभद्र जिले मेंं पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से समन्वय बनाते हुए पर्यटन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ वाराणसी के टूर आपरेटर्स फेम का समन्वय के साथ पर्यटक को बढ़ावा दिया जायेगा। सोनभद्र के फासिल्स व दुर्भल पर्यटक स्थलों की पहचान, प्रदेश, देश व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कराने के लिए शतत् प्रयास जारी रखा जायेगा। [caption id="attachment_23112" align="aligncenter" width="1080"]

Image

विज्ञापन

सोनभद्र[/caption] उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटक को बढ़ावा देना शासन व जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन स्थलों पर हट/विश्राम स्थल, उनके रूकने के लिए जिले में बेहतर होटलों की व्यवस्था के साथ ही यातायात की भी व्यवस्था पर्यटन विभाग के माध्यम से की जायेगी। [caption id="attachment_23109" align="aligncenter" width="1024"]

Image

रिहन्द डैम का किनारा गांव खन्ता –म्योरपुर – सोनभद्र[/caption]

  • जिले में अनेकों जगह ऐसे जिसके वास्तविकता से जिले के अधिकतर रहवासी भी हैं अनभिज्ञ–

विज्ञापन

[caption id="attachment_23110" align="aligncenter" width="794"]

Image

रिहन्द डैम पिपरी – सोनभद्र[/caption] बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के अलावा मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अमित पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, राहुल मेहता, नीरज द्विवेदी के अलावा वाराणसी के टूर आपरेटर्स फेम के पदाधिकारियों ने पर्यटकों को बढ़ावा देने के निमित्त विस्तार से जानकारी दी। [caption id="attachment_23111" align="aligncenter" width="960"]

Image

विज्ञापन

मारकुण्डी – सोनभद्र[/caption]

सम्बन्धित खोज –

https://www.youtube.com/watch?v=rWC7SYJVMLs&t=37s

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions