सोनभद्र: हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ट्रक खलासी की मौत, चावल उतारने के बाद तिरपाल समेटते समय हुआ हादसा
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव के समीप हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से ट्रक के खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ट्रक से चावल उतारने के बाद खलासी तिरपाल समेटकर केबिन में रखने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर
5:02 PM, Oct 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सजौर गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, बिजली विभाग ने कटवाई लाइन; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजासोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव के समीप हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से ट्रक के खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ट्रक से चावल उतारने के बाद खलासी तिरपाल समेटकर केबिन में रखने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर।मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के अवधि खुर्द गांव निवासी ट्रक चालक राजेश दुबे पुत्र मोतीलाल दुबे ने बताया कि बुधवार रात वह ट्रक में चावल लादकर सजौर गांव के पास पहुंचा था। यहां ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। सुबह ट्रक से चावल उतारने का काम पूरा होने के बाद खलासी 30 वर्षीय विनोद विश्वकर्मा तिरपाल को समेटकर ट्रक के केबिन में रखने के लिए ऊपर चढ़ गया।करंट की चपेट में आते ही झुलसने लगा खलासीट्रक के केबिन पर तिरपाल रखे जाने के दौरान विनोद ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलसने लगा। यह देखकर चालक राजेश दुबे ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कियापुलिस ने ट्रक चालक की मदद से गंभीर रूप से झुलसे विनोद विश्वकर्मा को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें






