होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra : चाय की चुस्की के साथ सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, फ्लाईओवर के टूटे पाइप का मुद्दा उठा

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर से जुड़ी समस्या सांसद के सामने रखी। कार्यकर्ताओं के मुताबिक फ्लाईओवर पर बारिश के पानी की निकासी के लिए लगाए गए कुछ पाइप टूट चुके हैं।

sonbhadra

12:20 PM, Aug 8, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Sanjay Singh

Sonbhadra : चाय की चुस्की के साथ सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, फ्लाईओवर के टूटे पाइप का मुद्दा उठा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

रॉबर्ट्सगंज। दिल्ली से लौट रहे समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवार शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज में कुछ देर के लिए रुके। स्वर्ण जयंती चौक के पास एक चाय की दुकान पर उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान चाय पर हुई अनौपचारिक बातचीत में नगर की समस्याओं से लेकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तक कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर से जुड़ी समस्या सांसद के सामने रखी। कार्यकर्ताओं के मुताबिक फ्लाईओवर पर बारिश के पानी की निकासी के लिए लगाए गए कुछ पाइप टूट चुके हैं। इसके चलते बारिश के दौरान गंदा पानी सीधे नीचे सड़क पर गिरता है, जिससे फ्लाईओवर के नीचे से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी होती है।

कार्यकर्ताओं ने सांसद से संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। सांसद छोटेलाल खरवार ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही रॉबर्ट्सगंज में कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ विस्तृत बैठक की जाएगी।

Image

विज्ञापन

नगर की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से होगी बातचीत

सांसद ने कहा कि दिल्ली में व्यस्त कार्यक्रम के चलते इस समय वह नगर को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि, जल्द ही रॉबर्ट्सगंज में बैठक आयोजित कर स्थानीय लोगों की समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त पाइप की समस्या के साथ ही नगरवासियों से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभाग के सामने रखा जाएगा।

11 और 12 अगस्त को सोनभद्र आएंगे पूर्व मंत्री राम आश्रय विश्वकर्मा

विज्ञापन

चाय पर हुई चर्चा के दौरान सपा सांसद ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राम आश्रय विश्वकर्मा 11 और 12 अगस्त को सोनभद्र के दौरे पर रहेंगे।

इस दौरान पूर्व मंत्री जिले की चारों विधानसभा सीटों का भ्रमण करेंगे। वह पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों तथा जमीनी स्थिति की जानकारी लेंगे।

पीडीए कार्यक्रम को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर

विज्ञापन

सांसद छोटेलाल खरवार ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को और सक्रिय करने की अपील की। उन्होंने पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) जनसंपर्क अभियान को गांवों और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल बनाए रखने, अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करने और संगठन की गतिविधियों को लगातार आगे बढ़ाने की बात कही।

मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर की अन्य स्थानीय समस्याओं के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सांसद के साथ चर्चा की। सांसद ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि जनसमस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions