होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र : युवक की निर्मम हत्या, शव सड़क पर फेंका - इलाके में दहशत

28 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर उसका शव चोपन-कुड़ारी मार्ग पर फेंक दिया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

sonbhadra

1:16 PM, Apr 29, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Vedvyas Singh Maurya / Sanjay Singh

सोनभद्र : युवक की निर्मम हत्या, शव सड़क पर फेंका - इलाके में दहशत

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

जुगैल/सोनभद्र- सोन प्रभात न्यूज़) सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 28 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर उसका शव चोपन-कुड़ारी मार्ग पर फेंक दिया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

सुबह सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव

बुधवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे खून से सना शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कुड़ारी निवासी बल्लू (28) पुत्र प्यारेलाल के रूप में की। शव पर धारदार हथियार से कई वार के निशान पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

Image

विज्ञापन

पिता ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के पिता प्यारेलाल ने बताया कि वह एक शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव के ही दो लोग उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।

दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी ओबरा ने मौके का निरीक्षण किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

इलाके में बढ़ रहा भय, लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

विज्ञापन

पुलिस का आश्वासन

पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions