होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सड़क हादसे में सोनप्रभात संपादक आशीष गुप्ता सपरिवार बाल-बाल बचे, कार और ट्रैक्टर में हुई थी भीषण टक्कर।

सोनभद्र / यू. गुप्ता- सोनप्रभात

sonbhadra

3:33 PM, Dec 28, 2023

Share:

Edited by: Son Prabhat

सड़क हादसे में सोनप्रभात संपादक आशीष गुप्ता सपरिवार बाल-बाल बचे, कार और ट्रैक्टर में हुई थी भीषण टक्कर।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र / यू. गुप्ता- सोनप्रभात

अंबिकापुर (छ.ग.) से डॉक्टर से इलाज करा कर वापस अपने गांव आते समय प्रतापपुर मार्ग में कल्याणपुर के पास अचानक गलत दिशा से तेज गति से ओवरलोड गन्ना ट्रैक्टर आ जाने से कार और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गई।इस दुर्घटना की खबर जंगल मे आग की तरह से फैल गई। सभी लोग उनका का हाल-चाल के लिए दूरभाष संपर्क साधना शुरू कर दिए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को बहुत ज्यादा चोट नहीं आई। [caption id="attachment_50229" align="aligncenter" width="458"]

Image

घटनास्थल[/caption]

कार में  मासूम समेत पांचों सवारों की बची जान

आपको बताते चले कि सोन प्रभात चैनल के प्रधान संपादक अपने पत्नी और बेटे के साथ अंबिकापुर से इलाज करा कर वापस आ रहे थे, बीती रात मे उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कार पर सवार सोन प्रभात संपादक व सीनियर एंकर आशीष गुप्ता, उनकी पत्नी, साली, और बेटा समेत कार चालक सुरक्षित हैं। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस द्वारा तुरंत हॉली क्रॉस अस्पताल अंबिकापुर पहुंचाया गया जहां इलाज जारी है। डॉक्टर ने कहा खतरे की कोई बात नही है, सभी सुरक्षित हैं, जख्म भर जायेगा [caption id="attachment_50228" align="aligncenter" width="768"]

विज्ञापन

Image

दुर्घटनाग्रस्त कार[/caption]

ईश्वर की कृपा है आशीष गुप्ता ने कहा

सोन प्रभात संवाददाता यू.गुप्ता जी से बात चीत के दौरान उन्होँने कहा कि "ईश्वर की कृपा से सभी लोग सुरक्षित हैं। जख्म है भर जायेगा। सभी शुभचिंतकों को प्रणाम, साथ बना रहेगा। परम पिता महान हैं ।"

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions