शीघ्र ही फुटकर एवं लघु व्यवसायिक सामाजिक प्रकोष्ठ का सम्मलेन भोपाल में आयोजित किया जाएगा.. ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू
शीघ्र ही फुटकर एवं लघु व्यवसायिक सामाजिक प्रकोष्ठ का सम्मलेन भोपाल में आयोजित किया जाएगा.. ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू
8:40 PM, May 23, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मध्य प्रदेश फुटकर एवं लघु व्यवसायिक सामाजिक प्रकोष्ठ ( अ. भा.कांग्रेस का आनुषंगिक संगठन) के 49 जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं संगठन प्रभारी महासचिव डॉ संजय कामले और कांग्रेस के समस्त विभागों एवम् प्रकोष्ठों के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह चौहान की सहमति से म प्र कांग्रेस फुटकर एवं लघु व्यवसायिक सामाजिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू द्वारा की गई है, शेष बचे जिलों में भी अति शीघ्र नियुक्ति कर ली जाएगी!!इस बावत प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बताया कि संगठन कांग्रेस के प्रति पूर्ण समर्पित कार्यकर्ताओं को वरीयता दी गई है!! यह संगठन फुटकर एवं लघु व्यवसायिक सामाजिक के हितों के लिए सदैव संघर्ष शील रहा है, शेष बचे जिलों में अध्यक्षों एवं समस्त जिलों की कार्यकारिणी बनने के बाद एक बड़ा सम्मेलन इस संगठन द्वारा भोपाल में किया जाएगा!!मनोनीत जिला अध्यक्षों की सूची संलग्न है!!
यह भी पढ़ें






