लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर एसपी ने दिए सख्त निर्देश
सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने जनपद के विभिन्न थानों में 60 एवं 90 दिवस से लंबित विवेचनाओं को लेकर संबंधित विवेचकों के साथ अर्दली रूम आयोजित कर समीक्षा की। इस दौरान एसपी ने एक-एक लंबित विवेचना की प्रगति की जानकारी लेते हुए विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए
8:41 PM, Aug 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने जनपद के विभिन्न थानों में 60 एवं 90 दिवस से लंबित विवेचनाओं को लेकर संबंधित विवेचकों के साथ अर्दली रूम आयोजित कर समीक्षा की। इस दौरान एसपी ने एक-एक लंबित विवेचना की प्रगति की जानकारी लेते हुए विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। विवेचना के दौरान साक्ष्यों का नियमानुसार संकलन, आवश्यक विधिक कार्रवाई तथा अभियोगों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए, ताकि मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सके।अर्दली रूम के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं विवेचकों को लंबित मामलों की लगातार निगरानी करने तथा प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विवेचनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय सहित संबंधित विवेचकगण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






