होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

8:37 PM, Jul 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 07 जुलाई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, साइबर अपराध, गुमशुदगी, राजस्व संबंधी मामलों समेत पुलिस से जुड़ी विभिन्न शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को तथ्यपरक जांच कर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराने और उनके साथ संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें प्राथमिकता के आधार पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions