सपा की मासिक बैठक 6 सितंबर को, संगठनात्मक रणनीति पर होगा मंथन
दुद्धी (सोनभद्र)। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आगामी 6 सितंबर को दुद्धी स्थित गोंडवाना भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। बैठक की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने बताया कि इसमें सेक्टर, बूथ, तहसील एवं जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल होंगे
7:59 PM, Sep 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

सपा की मासिक बैठक 6 सितंबर को, संगठनात्मक रणनीति पर होगा मंथनदुद्धी (सोनभद्र)। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आगामी 6 सितंबर को दुद्धी स्थित गोंडवाना भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा।बैठक की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने बताया कि इसमें सेक्टर, बूथ, तहसील एवं जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल होंगे। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष राम मनोहर यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ एवं स्थानीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति को लेकर पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।
यह भी पढ़ें






