होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पेपर लीक में जान गंवाने वाले छात्रों को सपा कार्यकर्ताओं ने दी कैंडल श्रद्धांजलि, सरकार पर साधा निशाना

पेपर लीक में जान गंवाने वाले छात्रों को सपा कार्यकर्ताओं ने दी कैंडल श्रद्धांजलि, सरकार पर साधा निशाना

9:06 PM, Jul 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

पेपर लीक में जान गंवाने वाले छात्रों को सपा कार्यकर्ताओं ने दी कैंडल श्रद्धांजलि, सरकार पर साधा निशाना
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राम-जानकी मंदिर प्रांगण में कथित पेपर लीक प्रकरण में जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की।सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि छात्र आंदोलन के बाद सरकार को झुकना पड़ा और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से यह स्पष्ट होता है कि छात्रों के साथ गंभीर लापरवाही हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए, जिसकी उन्होंने निंदा की।सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार छात्र विरोधी है और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पूरे मंत्रिमंडल को इस्तीफा दे देना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान कुछ वक्ताओं ने यह भी कहा कि जाति पूछकर छात्रों के साथ हिंसा करना पूरी तरह गलत है और ऐसे मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।इस अवसर पर पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कृपा शंकर चौहान, अनस अहमद, मनीष केडिया, राजीव शुक्ला, अफरोज, विक्की, तौफीक अली, राधेश्याम, संतोष भारती सहित अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions