होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

सोनभद्र में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण निर्धारित, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

सोनभद्र: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर जनपद सोनभद्र के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जाएगा

4:14 PM, Oct 16, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण निर्धारित, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



2 नवंबर तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण, 12 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची

12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे मतदाता

विज्ञापन

सोनभद्र: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर जनपद सोनभद्र के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने पुनरीक्षण कार्यक्रम की निर्धारित समय-सारिणी की जानकारी दी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियों के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है। इसके तहत 2 नवंबर 2026 तक मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के बाद मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। सभी निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 4 जनवरी 2027 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रमुख तिथियां

2 नवंबर 2026: मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन पूरा करने की समय-सीमा।

12 नवंबर 2026: प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन।

विज्ञापन

12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026: दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि।

28 दिसंबर 2026: दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि।

4 जनवरी 2027: निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions