होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

देवी मंदिर परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने लगाया झाड़ू

देवी मंदिर परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने लगाया झाड़ू

8:38 AM, Jun 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

देवी मंदिर परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने लगाया झाड़ू
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


वृक्षारोपण कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का किया आह्वानसोनभद्र। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका क्षेत्र स्थित देवी मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता एवं हरियाली को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही सफल हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे 

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions