तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, दो लोग घायल
डाला सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जवारी डाड़ के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार दो लोग घायल हो गए
10:52 AM, Aug 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जवारी डाड़ के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार दो लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि पिकअप रेणुकूट की तरफ से चोपन की ओर जा रही थी। जवारी डाड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दोनों लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें






