लोढ़ी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक से टकराया, चालक केबिन में फंसा; जेसीबी से बचाई गई जान
लोढ़ी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक से टकराया, चालक केबिन में फंसा; जेसीबी से बचाई गई जान
8:40 PM, May 20, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित लोढ़ी टोल प्लाजा के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार ट्रेलर आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद जेसीबी मशीन की मदद से ट्रेलर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गयादुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन चलाने में लापरवाही को माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें






