डाला में चोरी की बाइक बरामद, शातिर आरोपी गिरफ्तार
डाला में चोरी की बाइक बरामद, शातिर आरोपी गिरफ्तार
8:45 PM, Aug 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

चोपन पुलिस ने चोरी की घटना का किया सफल अनावरण, सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद
सोनभद्र: थाना चोपन पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP64AJ 9611 बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर डाला चढ़ाई के पास मेन रोड से संतलाल पुत्र स्व. गनेश, निवासी बरवसपुर, थाना प्रतापपुर, जनपद सूरजपुर, छत्तीसगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष को शाम करीब 6:22 बजे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से थाना चोपन में दर्ज मु0अ0सं0-305/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।
यह भी पढ़ें
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त बाइक को बारी, डाला, चोपन स्थित एक घर के सामने से 8 अगस्त की रात चोरी किया था।पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी की मोटरसाइकिल बरामदगी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी संतलाल पुत्र स्व. गनेश, निवासी बरवसपुर, थाना प्रतापपुर, जनपद सूरजपुर, छत्तीसगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष
पुलिस ने कहा कि चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।






