मिर्जापुर में तेज आँधी-तूफान का कहर, 10 लोगों की मौत
मिर्जापुर में तेज आँधी-तूफान का कहर, 10 लोगों की मौत
8:40 AM, May 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मिर्जापुर में गुरुवार को आए तेज आँधी-तूफान और खराब मौसम ने भारी तबाही मचाई। हादसों में कुल 10 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सदर तहसील में 7 लोगों की जान गई, जबकि चुनार तहसील में 3 लोगों की मौत हुई है।तेज हवाओं और बारिश के चलते कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की भी खबर है। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों को सतर्क रहने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने, खुले स्थानों और कमजोर निर्माणों से दूर रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें






