होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

लॉक डाउन में पढ़ाई: - दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर चलेंगी 10वीं व 12वीं की कक्षाएं।

सोनप्रभात - सोनभद्र।

duddhi

10:25 PM, Apr 30, 2020

Share:

Edited by: Ashish Gupta

लॉक डाउन में पढ़ाई: - दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर चलेंगी 10वीं व 12वीं की कक्षाएं।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनप्रभात - सोनभद्र।

  • दूरदर्शन द्वारा स्कूली छात्रों के लिए सौगात से कम नहीं। छात्रों से अपील प्रतिदिन दूरदर्शन के "स्वयं प्रभा" चैनल से जरूर पढ़ें। - जितेंद्र चन्द्रवंशी(दुद्धी, संवाददाता- सोनप्रभात

सर्वेश कुमार गुप्त 'प्रखर' - रेनुकूट - (सोनप्रभात)

  • सोनभद्र के पिछड़े जिले का होना या ग्रामीण बाहुल्य क्षेत्रो में  छात्रों के घर टेलीविजन/बिजली  का न होना भी एक गम्भीर समस्या।

विज्ञापन

Image

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। आज 30 अप्रैल से दूरदर्शन पर कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह

विज्ञापन

ने बताया कि दूरदर्शन के

स्वयंप्रभा

चैनल पर

सुबह 10 से 12 बजे

विज्ञापन

तक कक्षाओं का प्रसारण होगा। सुबह 30-30 मिनट की दो क्लास हाईस्कूल और 30-30 मिनट की दो क्लास इंटर की चलेंगी। शाम को यही क्लास रिपीट होंगी। डीआईओएस ने बताया कि लॉकडाउन के कारण स्कूल की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शासन के निर्देशों पर यह पहल की गई है।

Image

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के स्टूडियो में इनकी रिकॉर्डिंग की जा रही है। दूरदर्शन की लगभग सभी बच्चों तक अच्छी पहुंच है और इसमें कक्षाएं प्रसारित होने से बच्चे अपनी अच्छे से पढ़ाई कर सकेंगे।

विज्ञापन

Image

स्वयं प्रभा’ 32 डीटीएच चैनल का समूह है। ये चैनल कला, विज्ञान, कॉमर्स, सामाजिक विज्ञान, इंजीनियरिंग, मेडिसिन, कृषि सहित विभिन्न विषयों पर छात्रों, शिक्षकों और आम नागरिकों को पाठ्यक्रम आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराते हैं। अभी तक ‘स्वयं प्रभा’ चैनल सिर्फ डीडी-डीटीएच, डिश टीवी और जियो टीवी ऐप पर ही उपलब्ध थे।

सोनप्रभात मोबाइल एप्लीकेशन अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। यहाँ क्लिक करें।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions