होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ग्रासिम इंडस्ट्रीज में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 25 लोगो ने किया रक्तदान

ग्रासिम इंडस्ट्रीज में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 25 लोगो ने किया रक्तदान

4:30 PM, May 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

ग्रासिम इंडस्ट्रीज में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 25 लोगो ने किया रक्तदान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क






रेणुकूट (सोनभद्र) 8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस एवं विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर ग्रासिम इंडस्ट्रीज, रेणुकूट में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, सोनभद्र एवं प्रयास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। जिसमे सहयोगी संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स एवं लायंस क्लब ऑफ रेणुकूट रहा। 
इस शिविर का उद्घाटन ग्रासिम हेड श्री मनीष गर्ग, फंक्शनल एचआर हेड श्री राजीव दुबे एवं समाजसेवी श्री दिलीप दुबे व ग्रासिम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे अनेक जिंदगियां बचाई जा सकती हैंइस अवसर पर कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 25 लोगों ने रक्तदान कर ‘महादानी’ बनने का गौरव प्राप्त किया। आयोजन के दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र, कॉफी मग एवं ब्यूटी ऑफ सोनभद्र की पोस्टर देकर सम्मानित किया गयाइस कार्यक्रम को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी एवं प्रयास फाउंडेशन की टीम का विशेष योगदान रहा। रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य गौतम अग्रवाल,सीता राम महतो व आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखने की बात कही। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला प्रबंध समिति सदस्य ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना किया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions