खेत से घर लौट रहे 25 वर्षीय युवक की अचानक मौत, विषैले जंतु के काटने की आशंका
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के गुरेठ गांव में सोमवार को खेत से घर लौट रहे 25 वर्षीय युवक की अचानक हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने युवक को किसी विषैले जंतु के काटने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
6:33 AM, Sep 23, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के गुरेठ गांव में सोमवार को खेत से घर लौट रहे 25 वर्षीय युवक की अचानक हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने युवक को किसी विषैले जंतु के काटने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।गुरेठ गांव निवासी सुनील कोल (25) पुत्र बलवंत कोल सोमवार सुबह खेत से अपने घर लौट रहा था। बताया गया कि रास्ते में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले गए।सीएचसी में चिकित्सक डॉ. एपी सिंह ने जांच के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।सुनील तीन भाइयों में मझला था और अविवाहित था। उसकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें






