पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, वाहनों व व्यवस्थाओं की जांच
पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं कार्यकुशलता को परखा तथा दौड़ और टोलीवार ड्रिल कराकर उन्हें सदैव फिट, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ रहकर जनसेवा और कानून-व्यवस्था के दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
sonbhadra
10:43 AM, Jul 17, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Sanjay Singh

चुर्क/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं कार्यकुशलता को परखा तथा दौड़ और टोलीवार ड्रिल कराकर उन्हें सदैव फिट, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ रहकर जनसेवा और कानून-व्यवस्था के दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 एवं जनपद के विभिन्न थानों से आए पुलिस वाहनों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की तकनीकी स्थिति, दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन यंत्र सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता का परीक्षण किया। साथ ही वाहन चालकों और संबंधित पुलिसकर्मियों को वाहनों के नियमित रखरखाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, स्टोर, मेस, गैस गोदाम, बैरक एवं पुलिस लाइन परिसर का भी जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा मानकों के अनुपालन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा सभी व्यवस्थाओं को उच्च गुणवत्ता के साथ बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मेस में तैयार भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की भी जांच की गई।






