क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा थाना कोन की चौकी चांचीकला एवं चौकी रानीडीह का आकस्मिक निरीक्षण
क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा थाना कोन की चौकी चांचीकला एवं चौकी रानीडीह का आकस्मिक निरीक्षण
8:19 PM, Jul 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र
:आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री प्रभात राय द्वारा थाना कोन अंतर्गत चौकी चांचीकला एवं चौकी रानीडीह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान चौकी कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा कार्यालयीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, लंबित प्रार्थना-पत्रों एवं विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, बीट पुलिसिंग को सक्रिय रखने तथा आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त चौकी परिसर की नियमित साफ-सफाई, अभिलेखों का समय-समय पर अद्यतन, रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने के भी निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें






