होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ओबरा थाना का आकस्मिक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

ओबरा थाना का आकस्मिक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

3:26 PM, May 2, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

ओबरा थाना का आकस्मिक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जनपद के ओबरा थाना का शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों की गुणवत्ता, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय तथा थाना परिसर की साफ-सफाई सहित विभिन्न प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख-रखाव, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा थाना परिसर में अनुशासन एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली की विशेष समीक्षा करते हुए महिला अपराधों से जुड़े मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला सहायता हेल्प डेस्क को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, महिला एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने तथा पीड़ितों को सम्मानजनक एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड एवं डिजिटल अपराधों से संबंधित शिकायतों पर शीघ्र संज्ञान लेने तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाकर लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने पर भी बल दिया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, पारदर्शी पुलिसिंग तथा संवेदनशील व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। निरीक्षण के दौरान थाना में नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर उन्हें ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों, कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए अनुशासन, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions