होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी से विवाद के बाद कमरे में फंदे से लटका मिला शव

युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी से विवाद के बाद कमरे में फंदे से लटका मिला शव

6:29 PM, Jul 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी से विवाद के बाद कमरे में फंदे से लटका मिला शव
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के करही गांव में रविवार की भोर एक 35 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।पुलिस के अनुसार, करही गांव निवासी बबुन्दर पासवान (35) पुत्र रामरती पासवान शनिवार रात शराब के नशे में घर लौटा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। कई बार आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर बबुन्दर सााड़ी के फंदे के सहारे बरेड़ से लटका मिला। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय चौरसिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।थाना प्रभारी विजय चौरसिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद युवक द्वारा फंदा लगाने की बात सामने आई है। जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि मृतक शराब के नशे में अक्सर पत्नी से विवाद करता था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions