पेट्रोल-डीजल ढोने वाले टैंकर को ही तस्करी का बन जरिया बना,2.27 क्विंटल गांजा बरामद
गांजा तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तस्करों ने पेट्रोल-डीजल ढोने वाले टैंकर को ही तस्करी का जरिया बना लिया। गोरखपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी जंगल में कार्रवाई करते हुए 2.27 क्विंटल गांजा बरामद किया है।मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे मुखबिर की सूचना पर टीम प्रभारी रमेश राम और उप निरीक्षक शशिकांत मौजूद
9:53 PM, Apr 14, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: सोन प्रभात लाइव

टैंकर में छिपाकर ले जाते गांजा
दुद्धी, सोनभद्र। गांजा तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तस्करों ने पेट्रोल-डीजल ढोने वाले टैंकर को ही तस्करी का जरिया बना लिया। गोरखपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी जंगल में कार्रवाई करते हुए 2.27 क्विंटल गांजा बरामद किया है।मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे मुखबिर की सूचना पर टीम प्रभारी रमेश राम और उप निरीक्षक शशिकांत राय के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध टैंकर को रोका। सफेद रंग के इस टैंकर (नंबर UP75M8553) की जब तलाशी ली गई तो उसके अंदर नौ बोरियों में गांजा छिपाकर रखा गया था। बरामद गांजे की कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से टैंकर चालक रियाज अहमद पुत्र मोहम्मद वसीर, निवासी पूरेदुलम अमावा, थाना रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गांजा झारखंड से रायबरेली ले जाया जा रहा था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। टैंकर में गांाने का यह तरीका देख पुलिस भी हैरान है।
यह भी पढ़ें






