दुद्धी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सोनभद्र। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना दुद्धी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 247/2026, धारा 69 बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त रिजवान अंसारी (20 वर्ष) को मुखबिर की सूचना पर 22 सितंबर 2026 को रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया गया।
6:41 AM, Sep 23, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना दुद्धी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 247/2026, धारा 69 बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त रिजवान अंसारी (20 वर्ष) को मुखबिर की सूचना पर 22 सितंबर 2026 को रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त रिजवान अंसारी पुत्र जवाधन अंसारी, निवासी ग्राम खाला, थाना धुरकी, जनपद गढ़वा, झारखंड का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरिकेश राम आजाद और कांस्टेबल शिनम् द्विवेदी, थाना दुद्धी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






