होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नल लगे, पानी नहीं: ओबरा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी नाले का पानी पीने को मजबूर, ग्रामीणों का प्रदर्शन

नल लगे, पानी नहीं: ओबरा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी नाले का पानी पीने को मजबूर, ग्रामीणों का प्रदर्शन

6:22 AM, Jul 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

नल लगे, पानी नहीं: ओबरा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी नाले का पानी पीने को मजबूर, ग्रामीणों का प्रदर्शन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। चोपन ब्लॉक की ग्राम पंचायत पनारी के खैराही टोला तथा ग्राम पंचायत परसोई के खैराही टोला में रविवार को पेयजल संकट को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं किया गया।प्रदर्शन का नेतृत्व अपना दल (एस) छात्र मंच के कार्यवाहक प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह यादव ने किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन में भाग लिया।ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र सरकार की हर घर जल योजना के तहत गांवों में नल लगाए गए, लेकिन उनमें पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। उनका कहना है कि केवल नल और टोटी लगाकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, जिसके कारण लोगों को पेयजल के लिए नदी और नालों के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने रविंद्र सिंह यादव को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान रविंद्र सिंह यादव ने प्रशासन से शीघ्र पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।इस दौरान अवधेश यादव ने भी कहा कि आदिवासी समाज को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।गौरतलब है कि यह क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र में आता है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की।प्रदर्शन में शिवसागर गोंड, रामईश्वर खरवार, मानिकचंद गोंड, रामप्रसाद खरवार, राम प्यारे खरवार, राजबहादुर खरवार, शिवकुमार खरवार, रवि खरवार, अमरजीत खरवार, इंद्रपाल खरवार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions