Teacher day:शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब ने कंपोजिट विद्यालय मुसही के शिक्षकों को किया सम्मानित
चुर्क सोनभद्र। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार, 5 सितंबर को कंपोजिट विद्यालय मुसही में लायंस क्लब द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
7:48 PM, Sep 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क सोनभद्र। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार, 5 सितंबर को कंपोजिट विद्यालय मुसही में लायंस क्लब द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की गई। सम्मान पाकर शिक्षकों ने लायंस क्लब के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।सम्मानित होने वाले शिक्षकों में इंदु प्रकाश सिंह (प्रधानाध्यापक), तौलन सिंह (सहायक अध्यापक), प्रियंका श्रीवास्तव (सहायक अध्यापिका), नीलिमा सिंह (सहायक अध्यापिका), धर्मेंद्र यादव (सहायक अध्यापक), पूजा तिवारी (सहायक अध्यापिका), उत्तमा चतुर्वेदी (सहायक अध्यापिका), विवेकानंद शुक्ला, दिलीप शुक्ला, सोनू गुप्ता, नीरज, सहायक अध्यापक एवं श्वेता एवं सरिता सहायक अध्यापिका शामिल रहीं।कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान को लेकर उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
यह भी पढ़ें






