होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Teacher day:शिक्षक दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 68 शिक्षक सम्मानित

सोनभद्र। भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया गया। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया

8:19 PM, Sep 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Teacher day:शिक्षक दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 68 शिक्षक सम्मानित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया गया। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। वे महान शिक्षक, दार्शनिक एवं शिक्षाविद थे। शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और योगदान को सम्मान देने के लिए उनकी जयंती को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।समारोह में समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार गौड़, सदर विधायक श्री भूपेश चौबे, जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़, जिला पंचायत सदस्य श्री सजीव त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य श्री मोहन कुशवाहा, सदर ब्लॉक प्रमुख श्री अजीत रावत, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जय राम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं सम्मानित शिक्षक उपस्थित रहे।समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का सम्मान है।सदर विधायक श्री भूपेश चौबे ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा और शिक्षक की महत्ता को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया। शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा देकर उनके व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य को आकार देने वाले वास्तविक राष्ट्रनिर्माता हैं। विद्यालय में शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, संवेदनशीलता, रचनात्मक सोच एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी शिक्षक का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उनका उत्कृष्ट कार्य अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है।समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले माध्यमिक शिक्षा विभाग के 24 शिक्षकों तथा बेसिक शिक्षा विभाग के 44 शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। अतिथियों ने सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions