होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दो छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में शिक्षक टीपू सुल्तान गिरफ्तार, पॉक्सो में मुकदमा दर्ज; बीएसए ने किया निलंबित

दो छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में शिक्षक टीपू सुल्तान गिरफ्तार, पॉक्सो में मुकदमा दर्ज; बीएसए ने किया निलंबित

6:33 AM, Jul 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दो छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में शिक्षक टीपू सुल्तान गिरफ्तार, पॉक्सो में मुकदमा दर्ज; बीएसए ने किया निलंबित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


कोन। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 और कक्षा 3 की दो छात्राओं से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक सहायक अध्यापक के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है।जानकारी के अनुसार, कोन ब्लॉक में तैनात सहायक अध्यापक टीपू सुल्तान को ब्लॉक के ही एक शिक्षकविहीन (बंद) प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य के लिए संबद्ध किया गया था। आरोप है कि एक जुलाई को विद्यालय की छुट्टी के बाद उसने कक्षा 3 और कक्षा 1 की दो छात्राओं को कार्यालय कक्ष में बुलाया और उनके साथ अश्लील हरकत की।घर पहुंचने पर दोनों छात्राओं ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद परिवार के लोग स्तब्ध रह गए।

दो जुलाई को आरोपी शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा। शुक्रवार को उसके विद्यालय आने की सूचना मिलते ही दोनों छात्राओं के परिजन और ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने शिक्षक से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षक की पिटाई भी की गई।

विज्ञापन

सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी भी विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों तथा विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों से जानकारी ली।

प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर बीएसए ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। निलंबन अवधि में आरोपी शिक्षक को चोपन ब्लॉक के एक विद्यालय से संबद्ध किया गया है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions