शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
सोनभद्र। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को नगर पंचायत दुद्धी के बहुउद्देशीय सभागार में ग्राम स्वराज समिति, जनपद सोनभद्र के तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत एवं बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
7:47 AM, Sep 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

बाल विवाह मुक्त भारत एवं बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान समारोह में जनजागरूकता का लिया संकल्पदुद्धी, सोनभद्र। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को नगर पंचायत दुद्धी के बहुउद्देशीय सभागार में ग्राम स्वराज समिति, जनपद सोनभद्र के तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत एवं बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम, कुपोषण, बाल अधिकार, महिला सुरक्षा एवं शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए इनके उन्मूलन के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि बाल श्रम, बाल विवाह और कुपोषण जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर मुहिम चलाने की आवश्यकता है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को संकल्पित होकर आगे आना होगा। उन्होंने अभियान को आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने ग्राम स्वराज समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति जमीनी स्तर पर जरूरतमंद लोगों के बीच लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चों को दूध, कॉपी-किताब, बैग, जूते-मोजे, चप्पल, ट्रैक सूट सहित खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी काफी पीछे है। सरकार को जनपद के विद्यालयों के कायाकल्प के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए।नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी ने भी ग्राम स्वराज समिति के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।चंदौली से पहुंचीं पूजा यादव ने लैंगिक असमानता, बाल विवाह के दुष्परिणाम तथा 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से सार्वजनिक कार्य कराए जाने पर दंड के प्रावधानों सहित विभिन्न कानूनी एवं सामाजिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।जुनैद एवं सौरभ ने जनपद सोनभद्र में बाल अधिकारों के संरक्षण, बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह की रोकथाम, महिला अधिकार, नारी सुरक्षा एवं सम्मान तथा स्वावलंबन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जेआरसी अपने सहयोगी संगठनों के माध्यम से देश के विभिन्न जिलों में बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रभाव से बाल विवाह की दर में कमी आई है और इसे और कम करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।ग्राम स्वराज समिति के सचिव महेशानंद भाई ने सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बाल विवाह एवं बाल श्रम के खिलाफ अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक सहयोग और संकल्प का आह्वान किया।शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मानसमारोह में शिक्षक दिवस के अवसर पर शैलेश मोहन, सुभाष गुप्ता, बलवंत कुमार सिंह, वर्षा रानी जायसवाल, डॉ. रमेश कुमार समेत दर्जनों शिक्षकों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर प्रसाद राय एवं डॉ. गौरव सिंह ने किया। आदिवासी मशाल प्रज्वलित कर तथा आदिवासी बच्चों एवं महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर कार्यक्रम को विशेष रूप से रोचक बनाया गया। आगंतुक अतिथियों ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को दूध पिलाकर भी उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एडवोकेट, दिलीप पांडे एडवोकेट, निरंजन जायसवाल, जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, क्रय-विक्रय समिति अध्यक्ष आशीष तिवारी, रमीज आलम सहित अनेक प्रबुद्धजन, जेआरसी के सहयोगी ग्राम स्वराज समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, बच्चे और महिलाएं मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






