होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बाइक के धक्के से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम

बाइक के धक्के से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम

10:00 PM, Apr 27, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बाइक के धक्के से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र:करमा थाना क्षेत्र के झकाही मठ के पास मोकरसिम मोड़ पर रविवार की दोपहर बाइक के धक्के से घायल किशोर की मौत हो गई। आटो से उतरते समय बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया था। शाहगंज थाना क्षेत्र के दुगौलिया गांव निवासी 16 वर्षीय प्रियांशु पटेल पुत्र तेज बहादुर पटेल रविवार की दोपहर शाहगंज से आटो में बैठकर मोकरसिम की तरफ शादी में शामिल होने जा रहा था। दोपहर लगभग दो बजे जैसे ही वह झकाही मठ के समीप मोकरसिम मोड़ पर आटो से उतरा इसी दौरान बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं धक्का मारने के बाद बाइक सवार पर सवार दो युवक गिर गए, लेकिन फिर वे बाइक उठाकर मौके से फरार हो गए

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions