होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दशहरा परंपरा निभाने गई किशोरी की नदी में डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

दशहरा परंपरा निभाने गई किशोरी की नदी में डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

11:48 AM, May 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

दशहरा परंपरा निभाने गई किशोरी की नदी में डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


चोपन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के मोरईया टोला के पास स्थित घाघर नदी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांदनी (16 वर्ष) पुत्री राम केवल, निवासी नवका टोला सलखन, दशहरा पर्व की पारंपरिक रस्म के तहत गुड्डा-गुड़िया को जल में प्रवाहित करने के लिए घाघर नदी गई थी। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।मौके पर मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उसे बचाने का प्रयास किया और नदी से बाहर निकाला,(son prabhat)लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।सूचना मिलने पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा 

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions