धर्मदासपुर में मंदिर से की गई तोड़फोड़, हनुमानजी की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर नाली में फेंकी
धर्मदासपुर में मंदिर से की गई तोड़फोड़, हनुमानजी की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर नाली में फेंकी
9:45 AM, May 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रामपुर बर्कोनिया थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में स्थित शीतला मंदिर परिसर में अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों के अनुसार मंदिर परिसर में स्थापित हनुमानजी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर नाली में फेंक दिया गया। इसके अलावा मंदिर के शिखर को भी नुकसान पहुंचाया गया तथा मंदिर में लगे घंटे और धार्मिक ध्वज को उखाड़कर पास के खेत में फेंक दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने की ऐसी घटनाएं क्षेत्र की शांति और सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।नोट: घटना से संबंधित आरोपों और तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वर्तमान में मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें






