होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बारात में जा रहे दो युवकों की बाइक गड्ढे में गिरी, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

बारात में जा रहे दो युवकों की बाइक गड्ढे में गिरी, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

5:13 PM, May 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बारात में जा रहे दो युवकों की बाइक गड्ढे में गिरी, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



घोरावल (सोनभद्र): घोरावल कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार पड़वनिया गांव से गुरुवल होते हुए कोलिया घाटी के रास्ते चोपन क्षेत्र में एक बारात गई थी। बारात में शामिल होने के लिए पड़वनिया निवासी राजकुमार (20) अपने साथी लवकुश (19) निवासी चिंगोरी के साथ बाइक से शनिवार रात चोपन जा रहा था।
बताया जा रहा है कि गुरुवल गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल लवकुश का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions