ग्राम पंचायत प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले का स्वागत, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति
ग्राम पंचायत प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले का स्वागत, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति
6:48 AM, May 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी/सोनभद्र। पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर हो रही देरी के बीच सरकार द्वारा ग्राम पंचायत प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के निर्णय का ग्रामीण क्षेत्रों में स्वागत किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों ने इसे जनहितकारी एवं ग्रामीण विकास को गति देने वाला निर्णय बताया है।
ग्राम प्रधानों का कहना है कि गांव की परिस्थितियों, विकास कार्यों और जनसमस्याओं की जानकारी रखने वाले जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी मिलने से पंचायतों की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहेगी। साथ ही विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों पर व्यक्त किया गया विश्वास निश्चित रूप से गांवों के विकास को नई गति प्रदान करेगा। पंचायत चुनाव में हो रहे विलंब के बीच सरकार के इस संतुलित निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष गूंजा देवी, ग्राम प्रधान सीता जायसवाल सहित अन्य ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश सरकार एवं पंचायती राज विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय गांवों के विकास और पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।






