होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जनपद की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे आधुनिक सीसीटीवी कैमरे

जनपद की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे आधुनिक सीसीटीवी कैमरे

6:03 PM, Jul 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जनपद की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे आधुनिक सीसीटीवी कैमरे
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


अल्ट्राटेक के सीएसआर फंड से तैयार होगी निगरानी व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और यातायात प्रबंधन होगा और प्रभावीसोनभद्र। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। अल्ट्राटेक के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के सहयोग से जनपद के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, दुर्घटना बहुल क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों तथा अपराध संभावित इलाकों में आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।प्रशासन के अनुसार यह निगरानी प्रणाली वर्षभर सक्रिय रहेगी और किसी विशेष आयोजन तक सीमित नहीं होगी। कैमरों के माध्यम से सार्वजनिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात संचालन तथा महत्वपूर्ण गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाएगी। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित नजर रखने के साथ किसी भी आपात स्थिति में पुलिस एवं प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने में सहायता मिलेगी।अपराधियों की पहचान होगी आसान, घटनाओं पर लगेगी रोकआधुनिक सीसीटीवी नेटवर्क स्थापित होने से चोरी, लूट, तोड़फोड़ और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलेगी। साथ ही अपराधियों की शीघ्र पहचान, साक्ष्य संकलन और गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी होगी। इसके अलावा यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संचालन में भी यह प्रणाली उपयोगी साबित होगी।नागरिकों से भी की गई सहयोग की अपीलजिलाधिकारी ने जनपदवासियों, व्यापारियों, प्रतिष्ठान संचालकों एवं संस्थानों से अपील की है कि वे भी अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों और अन्य महत्वपूर्ण परिसरों में स्वेच्छा से सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और नागरिकों की साझा भागीदारी से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराधमुक्त, सुरक्षित और सुव्यवस्थित जनपद के निर्माण का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकेगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions