होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अडानी सिमेंट कम्पनी के गेट पर रोजगार के लिए बैठे धरने पर हुआ समाप्त

अडानी सिमेंट कम्पनी के गेट पर रोजगार के लिए बैठे धरने पर हुआ समाप्त

6:38 PM, Jul 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

अडानी सिमेंट कम्पनी के गेट पर रोजगार के लिए बैठे धरने पर हुआ समाप्त
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



डाला (सोनभद्र)चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सलईबनवां अडानी सीमेंट कंपनी में आस पास के स्थानियों को रोज़गार मुहैया कराने क्षेत्र में शिक्षा चिकित्सा सड़क पानी बिजली खेल मैदान की व्यवस्था , कंपनी में कार्यरत श्रमिकों की मजदूरी अकुशल, अर्द्धकुशल कुशल के अनुसार मजदूरी दर निर्धारित करने स्वच्छ पर्यावरण के लिए जल सिंचाव व वाहनों के लिए पार्किंग सुविधाओं सहित कुल 10 सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्र के युवकों ने सलईबनवां अडानी सीमेंट कंपनी गेट के सामने बीते दो दिनों से क्रमिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा था जिसको चोपन थाना प्रभारी, तहसीलदार ओबरा, कंपनी के सिक्योरटी हेड के उपस्थिति में 10 सूत्रीय मांगों को मौखिक रूप से स्वीकार आश्वासन पर गुरुवार की लगभग नौ बजे क्रमीक धरना प्रदर्शन समाप्त करवाया गया।मिली जानकारी के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलईबनवा में स्थित सीमेंट प्लांट के सामने स्थानीय युवाओं द्वारा 10 सूत्रीय मांग को बुधवार से क्रमीक धरना प्रदर्शन बैठ गए थे जिसको गुरुवार दुसरे दिन के रात में चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता, डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी, तहसीलदार ओबरा, कंपनी के सेफ्टी इंचार्ज के उपस्थिति में 10 सूत्रीय मांगों को मौखिक रूप से स्वीकार करते हुए मान लिया गया सभी मुद्दों को ध्यान रखते हुए बहुत जल्द से जल्द समस्या का निस्तारण के आश्वासन पर क्रमीक धरना प्रदर्शन समापन करवाया गया इस दौरान क्रमीक धरना प्रदर्शन कर रहे युवाओं में पंकज यादव मुलायम सिंह ओमप्रकाश सोनू अजय गोंड रितेश दीपक राम केवल चंद्रशेखर शाहनी के अन्य युवा सामिल रहें।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions