होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

20 दिनों से लापता महिला का नाले में मिला कंकाल, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

20 दिनों से लापता महिला का नाले में मिला कंकाल, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

8:19 PM, May 30, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

20 दिनों से लापता महिला का नाले में मिला कंकाल, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




बीजपुर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरती डांड स्थित मोटकी मुकुट पहाड़ी मंदिर के समीप एक नाले में महिला का कंकाल मिलने से शनिवार को पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शिनाख्त के दौरान मृतका की पहचान म्योरपुर थाना क्षेत्र से करीब 20 दिनों से लापता महिला पार्वती के रूप में हुई।जानकारी के अनुसार म्योरपुर थाना क्षेत्र के झानी पाथर निवासी विनोद कुमार की पत्नी पार्वती 10 मई को अपने बच्चों से म्योरपुर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। अंततः 19 मई को म्योरपुर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।शनिवार सुबह धरती डांड स्थित मोटकी मुकुट पहाड़ी मंदिर के पास नाले में गाय-बकरी चराने गए ग्रामीणों की नजर मानव कंकाल पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर बीजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।पुलिस जांच के दौरान कंकाल की पहचान लापता महिला पार्वती के रूप में हुई। मृतका के पति विनोद कुमार आदिवासी समुदाय से हैं और अपनी ससुराल में ही रहते थे। वर्तमान में वह जीविकोपार्जन के लिए अहमदाबाद की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत हैं। पार्वती अपने पीछे तीन मासूम बच्चों—शौर्यांश (8 वर्ष), आर्य (6 वर्ष) और जया (डेढ़ वर्ष)—को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस ने शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम एवं फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव म्योरपुर क्षेत्र से काफी दूर बीजपुर थाना क्षेत्र के इस नाले तक कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस हत्या, दुर्घटना, प्रेम-प्रसंग समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है।घटना से क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले का जल्द खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions