"हवाएं प्रचंड बा, बेरहम ठंड बा!" - सुरेश गुप्त ग्वालियरी
wp:paragraph
sonbhadra
7:52 PM, Dec 21, 2021
Share:
Edited by: Ashish Gupta

wp:paragraph
विंध्यनगर - सिंगरौली - सुरेश गुप्त "ग्वालियरी" - सोन प्रभात
/wp:paragraph
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं के चलते समूचे मध्य प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों में सर्दी ने अपना शिकंजा कस लिया है। देश के तीस ठंडे शहरो में प्रदेश के पांच जिलों ने भी अपना स्थान बनाया है। पारा ने सबसे ज्यादा गोता पंचमढ़ी में लगाया जहां रात्रि का तापमान शून्य से भी नीचे रहा।
[caption id="attachment_29446" align="alignnone" width="975"]

विज्ञापन
यह भी पढ़ें
प्रतिकात्मक तस्वीर[/caption]
बात करे जनपद सिंगरौली की तो यहां भी यह बेरहम मौसम ने पारे को 3.3 डिसे तक नीचे पहुंचाया। इस शीत लहर व पाले से फसलों को तो नुकसान पहुंचा ही है, लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। ह्रदय आघात तथा श्वास के मरीज इस शीत लहरी के चपेट में आकर बीमारी से जूझ रहे हैं। हालांकि सभी विद्यालय सुबह नौ बजे से संचालित हो रहे है लेकिन अनेक छात्राओं की तबीयत खराब होना रहस्य मय बना हुआ है। प्रशासन ने शहर के मुख्य स्थलों पर अलाव जलाकर कुछ राहत देने की व्यवस्था की है। लोग रूम हीटर,अलाव,ब्लोअर, आदि से राहत पाने का प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन

सोनभद्र जनपद में भी बीते २-३ दिनों से सर्द हवाओं के साथ गलन बढ़ा है जिससे लोग दिन में ठिठुरते दिख रहे हैं। यथाशक्ति, लोग ठंड से बचाव हेतु अपने अपने तरीके अपना रहे हैं, मुसीबत उनलोगो के लिए है जो बेघर होकर शेड, बाजार में अन्यत्र सोने को मजबूर हैं। बहरहाल आप अपना ख्याल रखिए, सुबह व शाम का अलाव जरूरतमंद जगहों पर स्थानीय सक्षम लोगो के पहल से जलाए जाने की आवश्यकता है, कई जगहों पर जलाए भी जा रहे है।






